Follow Us:

कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा हेरोइन तस्करी मामले में संलिप्त नाइजीरियन

गौरव, कुल्लू |

पुलिस लगातार नशा तस्करों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक अन्य नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है अब छठे आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़कर कुल्लू पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिले में हेरोइन/चिट्टा की सप्लाई को खत्म करने के लिए अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस ने अभी तक मामले में पांच विदेशी नागरिकों को चिट्ठा खरीद करने पर गिरफ्तार कर चुकी है, शनिवार को पुलिस ने दिल्ली से छटे आरोपित नाइजीरियन को गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है।

मामला सिटी चौकी में 13 जनवरी को दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित 23 साल के शुभम पुत्र विजय कुमार निवासी ढालपुर कुल्लू को गिरफ़्तार किया गया था। इसने अपने व्यान में मामले में संलिप्त चिट्टा सप्लायर जो कि विदेशी नागरिक नाइजीरियन मूल के नाम बताए गए थे। इसी के तहत पुलिस ने छानबीन करते हुए छटे नाइजिरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 28 साल केनेथ पुत्र ओकफोर कस्वा उली शहर लेगोस प्रदेश अनाबर नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली में मोहन गार्डन उत्तम नगर जिला द्वारका दिल्ली में काफी समय से रह रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर आज कुल्लू पहुंचाया।

नाइजीरियन को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गई और इन्होंने आरोपित को वहां से गिरफ्तार कर आज कुल्लू पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक को हेरोइन/चिट्टा  की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक्दमा दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।