Follow Us:

कुल्लू: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नष्ट किए अफीम के 5477 पौधे, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू में पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। इन मामलों में 5477 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पहला मामला भुंतर थाने के तहत दर्ज किया गया है। यहां पर पुलिस टीम ने छानीधार उखलशाह सैंज में दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर लोगों ने खेतों में पोस्त की खेती का कारोबार कर रहे हैं। इसमें ख्यालू राम निवासी खमारदा सैंज के खेत में 4577 पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सैंपल लेकर अन्य पोधे को नरूट कर दिया है।

इसके अलावा दो मामले निरमंड थाने में दर्ज किए गए हैं। इसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें 900 पोस्त के पौधे बरामद किए गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक मई को तीन मामले दर्ज किए हैं इसमें पोस्त के पौधों के सैंपल लिए गए हैं अन्य सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।