Follow Us:

कुल्लू: NDPS मामले में शख्स की 28 लाख की संपत्ति सीज, पुलिस ने चरस के मामले में किया था गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कुल्लू पुलिस ने एनडीपीएस के एक मामले में व्यक्ति की करीब 28 लाख की संपत्ति को सीज कर दिया है। जिसमें एक आई-20 गाड़ी और एक पक्का मकान शामिल है। पुलिस ने मामले में बबेली निवासी इश्वर पुत्र दौलत राम की जब संपत्ति की जांच की तो पाया कि उसके पास कोई रोजगार का साधन नहीं है और उसके परिवार में भी कोई ऐसा कमाने वाला नहीं है जिससे संपत्ति जुटाई जाए। इसके चलते पुलिस ने उसकी एक आई-20 गाड़ी जो कुछ महीने पहले खरीदी थी और एक पक्का मकान जो पिछले वर्ष ही बनाया था उसे फ्रीज कर दिया है।

बता दें कि पुलिस ने 27 दिसंबर 2019 को 425 ग्राम चरस के साथ शीला को गिरफ्तार किया था और उसकी करीब 10 लाख की संपत्ति को फाईनेशियल जांच के दौरान सीज किया था। लेकिन उसके बाद इस मामले में 17 जनवरी को बबेली के इश्वर को इस मामले में गिरफ्तार किया था। जब उसकी संपत्ति की जांच की तो उसकी संपत्ति भी इनकम के अनुरूप नहीं पाई गई है। जिसके चलते पुलिस ने अब उसकी भी करीब 28 लाख की संपत्ति को सीज कर दिया है। जिसमें एक पक्का मकान और एक आई-20 गाड़ी शामिल है।