Follow Us:

कुल्लू: लाहौल के बरगुल में गिरा हिमखंड, चपेट में आने से बर्फ के नीचे दबा किसान

गौरव, कुल्लू |

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के बरगुल गांव के पास हिमखंड गिर गया। हिमखंड की चपेट में आने से एक किसान बर्फ के नीचे दब गया। हिमखंड की चपेट में आए किसान की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र फुंचोग के रूप में हुई है। अभी तक किसान को बर्फ ने नीचे से नहीं निकाला गया है।

जानकारी के अनुसार यह किसान खेत में काम करने के लिए गया था। इस दौरान अचानक पहाड़ी से हिमखंड गिर गया और किसान इसकी चपेट में आ गया है। हादसे के बाद हालांकि ग्रामीण बर्फ के मलबे में किसान को तलाश करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ आपदा प्रबंधन और बचाव दल के लोग किसान को तलाश करने के लिए पहुंच गए हैं। बर्फ के नीचे दबे किसान को निकालने के लिए सर्च अभियान अभी जारी है।