<p>उमण्डल मनाली के सजला गांव में भगवान विष्णु के मंदिर में चोर की मामला सामने आया है। चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त वीडियो के अनुसार चोर ने आधी रात करीब 2 बजे घटना को अंजाम दिया है। भगवान विष्णु के मंदिर में चोरी का समाचार सुनकर घाटी के लोग आहत हुए हैं।</p>
<p>ग्रामीणों का कहना है कि चोर भगवान को भी नही छोड़ रहे है। चोर मंदिर से चांदी का मुकुट उड़ा ले गया है जिसकी कीमत डेढ़ हजार के लगभग बताई जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल हुई चोरी की वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुजारी ने भगवान विष्णु के मंदिर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी की वीडियो मिल चुकी है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होगा।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…