Follow Us:

कुल्लू: स्कूल गई दो नाबालिग छात्राएं लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कुल्लू जिला मुख्यालय  से करीब 10 किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी लेकिन वापिस घर नहीं लौटी। दोनों के परिवारों ने हर संभावित जगहों पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने दोनों लड़कियों को तलाशने की गुहार लगाई है।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है जो 9वीं कक्षा की छात्राएं है और दोनों की उम्र 15 साल  है। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें खोज निकाला जाएगा।