Follow Us:

कुल्लू: भुंतर पुलिस ने दबोचा वांछित आरोपी, 2020 से चल रहा था फरार

पी.चंद |

भुंतर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान घनश्याम पुत्र बुधराम निवासी गांव पिंगरग भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। उक्त आरोपी 2020 से फरार चल रहा था। बता दें कि पुलिस ने कोईशधार आईशा इलाके में गश्त के दौरान तीन खेतों से करीब 30 हजार पौधे अफीम की अवैध खेती के बरामद किए थे। पुलिस ने इस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

जांच में पाया गया कि अफीम की अबैध खेती घनश्याम ने की थी। जिसके बाद से भुंतर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन उक्त आरोपी पुलिस के डर से फरार हो गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर रेड कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया।