Follow Us:

कुल्लू: खिड़की से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के रायसन के पास एक महिला ने खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान कली देवी (50) पत्नी प्रेम सिंह निवासी रायसन के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एक नेपाली मूल की महिला ने अचानक खिड़की से छलांग लगा दी। हादसे के समय महिला का पति सो रहा था। आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरवालों और असपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि महिला मानसिंक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।