<p>भारी बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव रुक गया है। जिससे रुके हुए पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। घाटी में बीते 19 जनवरी से लगातार बर्फबारी हो रही है। कई इलाकों में अब तक 60 से 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। हिमखंड गिरते हुए प्रत्यक्ष देखने वाले गौशाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि तांदी संगम से महज 500 मीटर दूर हिमखंड गिरने से भागा नदी का बहाव पूरी तरह रुक गया है।</p>
<p>ओम प्रकाश ने बताया कि केलांग की तरफ 2-3 और जगह भी हिमखंड गिरे हैं। भागा नदी का बहाव थम जाने से पानी ने झील का आकार ले लिया है। झीलनुमा पानी का बहाव एक साथ टूटने से नदी के किनारे बसे गांव को खतरा हो सकता है। इधर, प्रशासन ने पहले भी घाटी में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 27 जनवरी तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।</p>
<p>गौरतलब है कि बीते सोमवार को लाहौल के पट्टन इलाके में मशलों का त्यौहार हालड़ा उत्सव मनाया गया। उत्सव में शरीक होने के लिए केलांग और उदयपुर से कई कर्मचारी और स्कूली बच्चे अपने घर गए हुए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच जान जोखिम में डाल कर कुछ लोग पैदल ही केलांग की तरफ निकल रहे हैं। हालड़ा उत्सव मना कर कुछ लोग घर से बर्फबारी के बीच केलांग की तरफ निकले। टोकटोकचा के पास सामने की पहाड़ी से गिरे हिमखंड के बर्फीली हवा के बीच यह लोग फंस गए। इनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल थे। हालांकि इन लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इनमें से एक व्यक्ति ने हिमखंड गिरने का विडियो भी बनाया है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…