बिलासपुर: भाखड़ा गांव में बारिश ने बरपाया कहर, लैंडस्लाइड से सड़कों सहित 43 मकान क्षतिग्रस्त

बिलासपुर जिले के भाखड़ा डैम के नाम से मशहूर भाखड़ा गांव में तेज बरसात ने तबाही मचा रखी है। भाखड़ा गांव पूरी तरह से बरसात के कारण अन्य देश-दुनिया से कट चुका है। भाखड़ा के मशहूर नरसिंह देव मंदिर को जाने वाली सड़क भी पूरी तरह से धंस चुकी है।

तेज बारिश से यहां बोट घाट को जाने वाली सीढ़िया फट चुकी हैं जिसके कारण श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। जबकि भाखड़ा गांव में लगभग 43 रिहायशी मकानों को क्षति पहुंची हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राज मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर भी एक कार पर पत्थर गिरने से पंजाब मुक्तसर के रहने वाले दो लोगों को चोटें आई हैं।

बरसात के बाद हुए भारी भूस्खलन के चलते भाखड़ा नंगल डैम मार्ग पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा भाखड़ा से नैना देवी मार्ग भी बंद है। पर्यटन स्थल भाखड़ा के पास काफी संख्या में पर्यटन आते हैं और डैम के मनोरम दृश्य और गोविन्द सागर झील को देखते हैं, लेकिन तेज बारिश के चलते यहां आवाजाही बिल्कुल ठप हो चुकी है। पिछले तीन-चार दिनों से यहां पर जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर रामलाल ने कहा कि भाखड़ा पंचायत के कुल 43 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि  पीड़ित परिवारों को जल्द उचित सुविधा मुहैया करवाई जाए।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

4 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago