Follow Us:

कुल्लू: ब्रह्मगंगा पावर प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 5 मैगावाट का विद्युत उत्पादन पड़ा ठप्प

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में स्थापित पांच मैगावाट की ब्रह्मगंगा जल विद्युत परियोजना पर भूस्खलन हो गया है। जिसमें भारी नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। ब्रह्मगंगा जल विद्युत परियोजना के प्रोजैक्ट मैनेजर सुरेश ने बताया कि बीती राम को बरयोणा गांव के साथ भूस्खलन हो गया है।

जिससे परियोजना का स्ट्रक्चर पूरी तरह से दब गया है और इसमें परियोजना को भारी नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस भूस्खलन से परियोजना में जल विद्युत उत्पादन भी ठप्प पड़ गया है। मौके पर पहुंचकर परियोजना के अधिकारी इसके नुक्सान का आकलन करेंगे।

हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानी नुक्सान होने की जानकारी नहीं है लेकिन परियोजना को इससे भारी क्षति पहुंची है। भूस्खलन से परियोजना को कितना नुक्सान हुआ है। यह मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा।