Follow Us:

कालका-शिमला NH पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद होने से डेढ़ घंटे फंसे रहे पर्यटक और वाहन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कालका-शिमला नेशनल हाईवे सुबह करीब सात बजे धर्मपुर के समीप लैंडस्लाइड होने का मामला सामने आया है। यहां पहाड़ी से चट्टान खिसकने से सारा रास्ता बंद हो गया। हाईवे पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गिरा। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मार्ग पर कई वाहन फंस गए। दशहरा मनाकर लौट रहे पर्यटक और सेब के लोडिड ट्रक भी जाम में फंस गए।

प्रशासन की ओर से एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है। एनएचएआई और फोरलेन निर्माणकर्ता कंपनी के कामगार हाईवे को बहाल करने में तुरंत जुट गए। प्रशासन ने रास्ते को करीब साढ़े आठ बजे मार्ग तक पूरी तरह बहाल करवा दिया। सेब से लदे ट्रक और पर्यटक वाहन करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे।