<p>लखनऊ में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पुजारी को गोलियों से भून दिया। हत्‍या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वारदात चिनहट के सरायशेख स्थित नंदपुर गांव में बुधवार सुबह हुई। हत्या के वक्त मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल मौजूद रहे। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।</p>
<p>बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के लिए राजस्वकर्मी सरायशेख स्थित नंदपुर गांव गए थे। बुधवार दोपहर विवादित जमीन की नाप जोख हो रही थी। इसी दौरान राकेश यादव व सुशील यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पुजारी दिनेशानंद (30 साल) की मौत हो गई।</p>
<p>दिनेशानंद को सात गोलियां लगी हैं। दिनेशानंद डीएम लखनऊ कौशल शर्मा के आध्यात्मिक गुरु बताए जा रहे हैं। फायरिंग के दिनेशानंद के ड्राइवर राम सुमिरन को भी गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(503).png” style=”height:479px; width:312px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…