Follow Us:

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, मामला दर्ज़

पी. चंद |

शिमला के थाना ढली में एक महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज़ करवाया है। थाने में दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सतीश नामक व्यक्ति ने उसके साथ शादी करने के नाम पर दो बार शरीरिक संबंध बनाएं। लेकिन अब शादी करने से मुकर गया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।