Follow Us:

कुल्लूः मनाली में अचानक बीमार हुई मलेशिया की महिला पर्यटक, मौत

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मनाली में एक मलेशिया की पर्यटक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मलेशिया के एक ग्रुप मनाली घूमने आया था और मनाली में इस ग्रुप की एक महिला की तबीयत खराब हो गई जिसे हालांकि अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान (55 साल) विनशा पुत्र वादेवेलो मलेशिया के रूप में हुई है। अब तक की छानबीन में पाया गया है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

गौरव ने बताया कि पुलिस जांच में पाया गया है कि 27 जनवरी को 4 पुरुष और 15 महिलाएं घूमने के लिए मलेशिया से मनाली आये थे जो विक्टरी रिसोर्ट कन्याल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह उन्होंने मनाली से वापिस लौटना था। लेकिन इस बीच महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई और सहयोगियों ने उसे अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।