Follow Us:

मनाली: होटल में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू में मनाली पुलिस ने एक होटल में जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस को उनके कब्जे से 31 हजार 950 रुपए भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली के एक होटल में रेड़ की और मौके पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। DSP मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर बरामद पैसे को भी अपने कब्जे में ले लिया है।