Follow Us:

मनाली: कोकीन और चिट्टे के साथ 2 विदेशी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

मनाली पुलिस को नशे की खेप बरामद करने में कामयाबी मिली है। मनाली से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर नग्गर गांव से दो विदेशियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।

डीएसपी मनाली ने कहा कि बीते दिन मनाली पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि नग्गर गांव में एक व्यक्ति के घर में कुछ विदेशी किराये का मकान ले कर रहे हैं। जब पुलिस ने वहां पर उनके किराये के कमरे में तलाशी ली तो 15 ग्राम हिरोइन और 50 कैप्सूल कौकीन के बरामद किए गए हैं।

आरोपियों से 1 किलो 7 ग्राम सफेद पाउडर भी बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि जो सफेद पाउडर पुलिस ने बरामद किया हैं, यह एमडीए हो सकता है, जिसकी जांच करने के बाद ही इसकी असली पहचान हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि दोनो विदेशियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज दोपहर बाद उन्हें न्यायलय में पेश किया जाएगा।