Follow Us:

मंडी: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका उसके पति से तलाक हो चुका है और इसके उपरांत आरोपी द्वारा उसके साथ मेलजोल बढ़ाया गया।

महिला ने बताया कि आरोपी भी शादीशुदा है और उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़ित महिला ने आरोपी को उसके साथ शादी करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इसको लेकर पीड़ित महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज करवाया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। गुरबचन सिंह ने कहा कि आज शुक्रवार को महिला का बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज किया जाएगा।