मंडी: ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर मौत, 2 अन्य घायल

<p>जोगिंदरनगर सरकाघाट मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान अंजू लामा पत्नी जीवन लामा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार (49) निवासी नेर घरसावड़ा और जीवन लामा निवासी योलमो नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार जोगिंदर नगर सरकाघाट मार्ग के द्राहल से चल्हारग की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कमेहङ के नजदीक सड़क से करीब 100 फीट नीचे लुढ़क गया। ट्रैक्टर पर सवार एक महिला की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर पर चालक सहित कुल 3 लोग सवार थे।</p>

<p>हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल व्यक्तियों में से एक को उपचार के लिए जोगिंदर नगर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जोगिंदर जी के अनुसार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन के माध्यम से निकाला जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago