Follow Us:

मंडी: पुलिस ने दबोचा महिला चोर गिरोह, MP की 11 महिलाएं गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी जिला में चोरी की 2 बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले मध्यप्रदेश के महिला चोर गिरोह को मंडी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद एक होटल में छापा मार कर वहां रूकी हुई मध्यप्रदेश की 11 महिलाओं को पकड़ा है।

महिलाओं के पास से पुलिस को काफी संख्या में नकदी, तेजधार कटर और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पकड़ी गई सभी महिलाएं मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं और पिछले 3 दिनों से मंडी में डेरा डाले हुए थी।

मंडी और नेरचौक में दिया था चोरी की वारदात को अंजाम:

इस गैंग की सदस्यों ने शुक्रवार को नेरचौक में एक महिला के बैग को काट कर 50 हजार रुपए चुरा लिए थे। जिसके बाद इन्हीं महिलाओं ने शनिवार को मंडी शहर में भी एक बुर्जुग महिला का बैग काट कर उसका पर्स चोरी कर लिया था। इनमें से कुछ महिलाएं नेरचौक में तो कुछ मंडी शहर में लूट करने में शामिल हैं। SP मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।