Follow Us:

मंडी: खेतों में काम कर रही सास-बहू पर रंगड़ों ने किया हमला, बहू की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के धर्मपुर उपमंडल में रंगड़ों के हमले से महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी महिला का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धर्मपुर की सरी पंचायत के सन्नोर गांव में 23 वर्षीय प्रियंका और उसी सास कमली देवी खेतों में घास काट रही थी। तभी अचानक कहीं से रंगड़ों का झुंड आया और दोनों पर हमला कर दिया। परिजनों ने दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया।

बीती शाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 23 वर्षीय प्रियंका पत्नी किशोरी लाल की मौत हो गई, जबकि कमली देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने पीछे डेढ़ वर्षीद दुधमुहे बच्चे को छोड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रूपयों की फौरी राहत दे दी है।