Follow Us:

मंडी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैक्स, 2 चचेर भाईयों समेत 4 की मौत

मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र खोलानाल के खुहन में एक टेंपो ट्रैक्स नंबर एचपी 01 एम 2974 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।…

बीरबल शर्मा |

मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र खोलानाल के खुहन में एक टेंपो ट्रैक्स नंबर एचपी 01 एम 2974 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चालक दुर्गा दास उम्र 42 पुत्र आही चंद निवासी शगलोट खोलानाल, 43 वर्षीय खेम राज पुत्र चेतराम निवासी कूंन, 36 वर्षीय रोशन पुत्र वेद राम निवासी कूंन और संजू पुत्र गांधी निवासी कूंन बताए जा रहे हैं। वहीं रोशन और संजू आपस में चचेरे भाई हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार खोलानाल से टेंपो ट्रैक्स जीप में सवार होकर चारों लोग कूंन गांव घर के लिए रवाना हुए थे। जीप जैसे ही खुहन गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर जीप खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलते ही खोलानाल और खुहन गांव के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने खाई में इधर उधर पड़े शवों को निकाला।

बताया जा रहा है कि चारों सुबह पंडोह गए थे। जिसके बाद वे कूंन घर पहुंचे और घर से फिर खोलानाल गए। इस दौरान यह हादसा पेश आया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई ।