Follow Us:

मंडीः महिला ने दो बेटियों साथ जहर निगला, खुद चल बसी

बीरबल शर्मा |

मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में इलाका संधोल के बल्याली गांव में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाने का मामला सामने आया है। तीनों को संधोल सिविल अस्पताल में इलाज के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बेटियों का अभी उपचाराधीन हैं। अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। संधोल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ही परिवार के अन्य सदस्य पालमपुर स्थित अपने दूसरे मकान में चले गए थे। घर पर पति-पत्नी और दो बेटियां और जेठ की एक बेटी ही थी।

रविवार को जेठ की बेटी कमरे में पढ़ाई कर रही थी और मृतक महिला की दोनों बेटियां खेल रही थीं। जबकि उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। अचानक ही जब महिला और उसकी दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पति को दी। जिस पर तीनों को संधोल लाया गया और यहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि अभी पुलिस जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला और उसकी तीन और छह साल की बेटियों ने जहर खुद खाया या गलती से निगला गया। अभी तक मायका पक्ष की ओर से भी मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलु को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।  सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।