Follow Us:

मंडी: निजी बस में सवार युवक-युवती 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार, NDPS के तहत मामला दर्ज

मनोज धीमान |

मंडी पुलिस को नेश के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने निजी बस में सवार युवक और युवती को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चंद्र कुमार निवासी नेपाल और निर्मला निवासी गांव टकोली डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक-युवती घबरा गए, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली, तो उनके बैग से एक किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था। बताया जा रहा है कि चरस के साथ गिरफ्तार यह युवक युवती पहले भी NDPS मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।