Follow Us:

मणिपुर: भूस्खलन की चपेट में आया टेरिटोरियल आर्मी का बेस कैंप, 7 शव बरामद, 50 लोग लापता

मणिपुर में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते यहां भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बुधवार आधी रात को भी इंफाल के जिरीबाम रेलवे लाइन के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है…

डेस्क |

मणिपुर में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते यहां भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बुधवार आधी रात को भी इंफाल के जिरीबाम रेलवे लाइन के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन में 107 टेरिटोरियल आर्मी का बेस कैंप भी चपेट में आया है। बताया जा रहा है कि कई जवान भी इस भूस्खल की चपेट में आए हैं।

घटना के तुरंत बाद सेना और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 13 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि 7 जवानों के शव बाहर निकाले गए हैं। अभी भी करीब 50 जवानों के मलबे में दबे होने की आशंका।

वहीं, कुछ नागरिकों के भी मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।