<p>हरियाणा के जींद में कॉलेज के छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही गांव की कॉलेज छात्रा से पहले प्रेम विवाह रचाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर हिसार और हिमाचल में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>रविवार को पीड़िता ने हिमाचल से आरोपियों के चंगुल से भागकर महिला थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि तीन महीने पहले गांव के युवक दिपक ने उसे बहला फुसला कर उससे प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दिपक उसे हिमाचल प्रदेश के ऊना ले गया।</p>
<p>ऊना में दिपक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ सामूहिक रेप समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…