Follow Us:

कोटा में गैंगरेप के बाद नाबालिग का मर्डर, 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजस्थान के कोटा में 16 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। किशोरी घर के पास ही डांडिया खेलने गई थी। इस मामले में 2 आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटा  पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी किशोर 16 वर्षीय इस किशोरी को पहले से जानते थे और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 17 साल है। इन्होंने ओरिया कॉलोनी में डांडिया कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुनसान जगह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस वारदात का पता गुरुवार की सुबह चला जब राहगीरों ने नाबालिग का शव देखा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते  हुए दोनों आरोपियों ने गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध भी कबूल लिया है।