Follow Us:

ऊनाः टाहलीवाल में पंजाब की महिला से दुराचार

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल में पंजाब की एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुराचार के आरोप लगाए है। आरोपी भी ऊना के सीमावर्ती पंजाब का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि उसे बहला फुसलाकर आरोपी उसे साथ ले आया और हिमाचल के टाहलीवाल में उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नंगल पंजाब के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नंगल का ही एक व्यक्ति देर रात उसके घर आया और कहा कि आपका लड़का शराब पीकर सड़क किनारे हिमाचल के टाहलीवाल के समीप गिरा हुआ है। जिस पर वह अपने बेटे को लाने के लिए उसके साथ चली गयी। जब रास्ते में टाहलीवाल के समीप पहुंची तो उस व्यक्ति ने झाड़ियों के किनारे उसके साथ जबरदस्ती रेप कर दिया। पुलिस ने मामला धारा 376, 506 आईपीसी के तहत दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की  पुष्टि की है।