Follow Us:

ममता शर्मसार! मां ने दूधमुंही बच्ची को सड़क किनारे ‘फेंका’

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देवभूमि हिमाचल में एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। जहां 9 महीने गर्भ में पालने के बाद जन्मे बच्चे को एक मां ने बिना कुछ सोचे-समझे  सड़क किनारे मरने के लिए फेंक दिया।  जिला ऊना के गगरेट-होशिरपुर मार्ग पर बैरियर के समीप एक 6 महीने की दुधमुंही बच्ची मिली है। यह बच्ची कौन है, इसे कौन लावारिस हालत में छोड़ गया है। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गगरेट होशियारपुर रोड पर फॉरेस्ट  बैरियर के समीप वन कर्मी की नज़र बच्ची पर पड़ी, जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। एएसपी मदन कौशल ने बताया जांच की जा रही है।