Follow Us:

नालागढ़ का जवान किन्नौर में शहीद, 11 दिन बाद मिला शव

पी.चंद |

किन्नौर में हिमसख्लन में दबे 5 जवानों में से एक जवान का शव घटना के 11 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। हिमस्खलन में शहीद हुए जवान की पहचान राजेश ऋषि पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव जगतपुर नालागढ़ के रुप में हुई है। राजेश के शहीद होने की खबर मिलने के बाद पूर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। आज देर रात तक शहीद का शव उसके पैतृक गांव पहुंचेगा।

वहीं हिमस्खलन में दबे बाकि जवानों की तलाश अभी जारी है। जवानों की तलाश के लिए सेना ने डीआरडीओ की मदद भी ली है। बर्फ के नीचे दबे बाकि के जवानों की तलाश के लिए आज 500 लोगों को लगाया गया है।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को करीब 11 बजे भारत तिब्बत सीमा के नजदिक गांव नमज्ञा के डोंगरी नाले में हिमसख्लन की चपेट में आने से सेना के 6 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे। हादसे के समय जवान दोगरी नाले में पानी के लाइन को ठीक करने गए थे। इस दौरान अचानक उपस से ग्लेशियर गिरने से ये जवान उसकी चपेट में आ गए जिसमें से एक जवान की मौत हो गई थी जबकि बाकि के बर्फ के नीचे दब गए।