Follow Us:

नालागढ़: पेशी के लिए कोर्ट लाया गया कैदी तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर हुआ फरार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नालागढ़ में कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया आरोपी कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया। कैदी गंगो मांझी गैर इरादतन हत्या के आरोप में 2015 से शिमला की कंडा जेल में बंद था। पुलिस ने कैदी की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मंगलवार सुबह कंडा जेल में बंद कैदी को पेशी के लिए नालागढ़ कोर्ट में लाई थी। इस दौरान कैदी ने बाथरूम का बहाना लगाकर बड़ी चतुराई से बाथरूम की खिड़की को तोड़कर पाइप के जरिए छलांग लगार फरार हो गया।

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने कैदी की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लेंगे।