Follow Us:

कांगड़ाः दो दिन से लापता महिला का नहीं मिला कोई सुराग

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते फतेहपुर से एक महिला लापता का मामला सामने आया है। महिला का नाम नेत्री देवी उम्र 53 साल है जो कि 18 सितंबर से लापता है। इस बारे में महिला के पति ज्ञान चंद ने पुलिस थाना धर्मशाला में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज़ करवाई है।

ज्ञान चंद ने पुलिस को दी जानकारी में बताया है कि उसकी पत्नी नेत्री देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से 18 सितंबर को दोपहर बाद करीब पौने 3 बजे से अचानक कहीं चली गई। अपने स्तर पर ज्ञान चंद ने नेत्री देवी को बहुत ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं लगने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज़ करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।