Follow Us:

नूरपुर: जमीनी विवाद के चलते आपस में भिड़े दो गुट, क्रॉस केस दर्ज

मृत्युंजय पुरी |

नूरपुर विधानसभा के तहत आते मल्कवाल क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में झड़प हो गई जिसमें दोनों गुटों के कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस चौकी सदवां में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार मुश्ताक और निक्के शाह में आपसी जमीनी विवाद चल रहा था जिस कारण यह दोनों गुट आपस मे भिड़ गए। इस पूरे मामले में निक्के शाह, रोहित शाह, लियाकत अली, नशीन अली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल करवा रही है जिसके आधार पर अगली कारवाई की जाएगी। 

सदवां चौकी प्रभारी माधो राम ठाकुर ने बताया कि दोनों गुटों में जमीनी विवाद के कारण लड़ाई हुई थी, जिस पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद अगली कारवाई की जाएगी। एसएचओ नूरपुर कल्याण ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।