<p>चंबा जिले के किहार क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब पौने किलोग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को मंगलवार को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस थाना किहार की एक टीम गश्त पर थी।</p>
<p>जिस दौरान कुठेड बनी नामक स्थान पर पेट्रोलिंग के दौरान रास्ते से गुजर रहा आरोपी व्यक्ति शेर सिंह (43) पुलिस टीम को देख कर घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो पास से 882 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।</p>
<p>एसपी चंबा मोनिका ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(164).png” style=”height:318px; width:380px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…