Follow Us:

कांगड़ा: रिटायर्ड एक्सईएन से 80 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के नूरपुर थाना के तहत क्षेत्र में 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ है।  जानकारी के अनुसार 4 सालों तक आरोपी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते रहे। आरोपियों ने पहले रिटायर्ड एक्सईएन को टारगेट कर अपने जाल में फंसाया और उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी पिछले 4 साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को टारगेट बना कर ठग रहे थे। जिसके बाद पूर्व अधिशासी अभियंता भूपिंदर किशोर राम पाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सब निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भेजी। वहीं 4 दिन बाद पुलिस टीम ने आरोपियों अभिषेक विरमानी, रोहित रॉय, ईशान और विवेक रॉय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि आरोपी पिछले 4 साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को टारगेट बना कर ठग रहे थे। आरोपी कभी खुद को कभी आयकर विभाग के अधिकारी बताते थे तो कभी दिल्ली पुलिस के अधिकारी बन कर ठगी करते थे। वहीं आरोपियों की दिल्ली पुलिस के पास सौ से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों ने पहले भी कई जगह ऐसी ही ठगियां की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।