Follow Us:

मंडीः पधर में अफीम के साथ धरा चौहारघाटी का युवक

पी. चंद, शिमला |

जिला मंडी की पधर पुलिस ने 33 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बल चौहारघाटी में गश्त पर थी। इस दौरान सिल्हबुधाणी पंचायत के कोरतंग गांव का युवक राजेश कुमार 25 पुत्र रूप चंद पुलिस को देखकर लाल पीला हो गया। युवक की तलाशी लेने पर उससे 33 ग्राम अफीम बरामद की है। युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने की है।