Follow Us:

चंबा: रावी पर बना परेल पुल ढहा, 5 घायल

बिट्टू सूर्यवंशी |

पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राज मार्ग पर बना परेल पुल के ढंह गया है। ये पुल आज सुबह करीब 7 बजे  गिर गया है। यह पुल एक तरफ चटान पर था और अचानक बीच से टूट कर गिर गया। इस पुल का निर्माण 2005 में  रावी नदी पर किया गया था। पुल के ढ़ह जाने से करीब पांच लोगों घायल हो गए हैं।।

सभी घायलों को चंबा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जिस समय पुल गिरा उस समय कुछ वाहन पुल के उपर से गुज़र रहे थे वह भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। रावी नदी पर बना यह पुल परेल से सरोल को जोड़ता था।

इस पुल के ढ़ह जाने से आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। पुल ढह जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। डीसी सुदेश कुमार मोक्टा ने मामले  की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी  है।