Follow Us:

चंबा: रात को पार्क की बाइक सुबह जली हुई मिली, मामला दर्ज़

नवनीत बत्ता |

जिला चंबा के तीसा में तहत चलुन्ज मोड़ नामक स्थान में अज्ञात लोगों ने एक बाइक को जला डाला। यह बाइक रात को उक्त स्थान पर पार्क की हुई थी। बाइक मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ के मझोगा राजकुमार पुत्र देवराज ने अपनी बाइक चलुन्ज मोड़ में हमेशा की तरह पार्क की थी। अगली सुबह उसे किसी ने बताया कि उसकी बाइक जली हुई है। मौके पर पहुंच उसने देखा कि बाइक पूरी तरह से जल चुकी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना तीसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 435 में मामला दर्ज किया गया है।