Follow Us:

ऊनाः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के तहत समुरकला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र किरपा राम निवासी समूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार समूर के समीप महेंद्र को स्थानीय किसी व्यक्ति ने मृत हालत में देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महेंद्र नशे का आदि था और ज्यादा नशे का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।