<p>जिला मंडी के सुंदरनगर में बीएसएल नहर किनारे से एक व्यक्ति के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति नरेंद्र कुमार 33 साल पुत्र जय सिंह एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो में कांट्रेक्ट पर चालक पद पर तैनात है। वह अपने परिजनों से साथ बीती रात जगराते से लौट रहा था। परिजन आगे-आगे चल रहे थे और नरेंद्र पीछे-पीछे कुछ दूरी पर चल रहा था। थोड़ी दूर जाने पर परिजनों ने पीछे मुड़कर देखा तो वह पीछे नहीं था। जब तलाश की तो बीएसएल नहर के पास निशान देखकर परिजनों के होश उड़ गए।</p>
<p>परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस के एसएचओ टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मंडी एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की तलाश की जा रही है।</p>
<p> </p>
Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…