Follow Us:

मंडीः तेंदुए के हमले से व्यक्ति की मौत

रमित शर्मा |

मंडी जिले के करसोग उपमंडल की मशोग पंचायत के गांव पन्याड़ू में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव पन्याड़ू का राम सिंह (55) रोज की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी जंगल में अन्य लोग भी थे। अचानक दोपहर को एक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी चीखें सुनकर कुछ दूरी पर अपने पशुओं को चरा रहा दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा, लेकिन तब तक तेंदुए ने राम सिंह  मार डाला था।