Follow Us:

कांगड़ा: तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 2 बच्चों की मौत 35 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रामनवमी का दिन कुछ तीर्थयात्रियों के लिए मातम में बदल गया। कांगड़ा के समेला गांव में तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, वहीं करीब 35 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत बेहद ही नाजुक है। घायलों को नजदीक के ही टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बस का नंबर UP 83 AT 9009 है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिवहन मंत्री ने घायलों के हर संभव मदद का ऐलान किया और उनके फौरी इलाज घोषणा की। जीएस बाली ने कहा कि घायलों का इलाज और उनके स्वस्थ होने तक की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी तरह की और परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

मरने वालों में दोनों बच्चे राजस्थान के बादलपुर के रहने वाले हैं। सभी यात्री नगरकोट धाम से ज्वालामुखी दर्शन के लिए जा रहे थे। घायल यात्रियों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही बस में सवार सभी यात्रियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है।