Follow Us:

शिमलाः ऑनलाइन वेश्यावृति का धंधा करने वाले मोहाली के व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में एक वेश्यावृति का मामला सामने आया है। बीती शाम को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम वरिंदर सिंह निवासी ज़िरकपुर मोहाली है वह शिमला शहर में वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को मुहैया कराता है। पुलिस ने नकली ग्राहकों का प्रबंध करके व्हाट्सएप और वॉयस कॉल के माध्यम से संपर्क उस व्यक्ति से किया गया। व्यक्ति 2 लड़कियों के लिए 12000 एक रात के लेने के लिए सहमत हुआ। एक हज़ार ऑनलाइन बैंकिंग  के द्वारा और दो हज़ार एडवांस में प्राप्त करने के बाद 2 लड़कियां देता था।

पुलिस ने आज एफआईआर नंबर 175 में महिला तस्करी अधिनियम और 370 आईपीसी की धारा 4 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। दोनों लड़कियों को बचा लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गाड़ी  नंबर (PB-65AU-932) को कब्जे में ले लिया गया है। जिसमें लड़कियों की आपूर्ति की गई थी। पुलिस रिमांड से पहले आरोपी  वरिंदरको कोर्ट में पेश किया जाएगा।