कैदी के वाहन को वापिस न करने वाले पुुलिस कांस्टेबल मामले में CID कोर्ट में होगी हाजिर

हिमाचल की कैथू जेल में बंद कैदी के वाहन को वापिस न करने के आरोप से घिरे पुलिस कांस्टेबल की दिक्कतें बढ़ गई हैं। CID ने मामले में चार्जशीट को अंतिम रूप देते हुए कांस्टेबल को भी नामजद किया है। CID एक हफ्ते के अंदर कोर्ट में चालान पेश करेगी।

बीते करीब 2 वर्षों से उक्त मामले की जांच चल रही है। सी.आई.डी. को जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं जिसके आधार पर पुलिस जवान को चार्जशीट में नामजद किया गया है। मामले की जांच के तहत सी.आई.डी. कैदी के वाहन को जिला बिलासपुर से पहले ही बरामद कर चुकी है।

पुलिस जवान का किया था तबादला

कैथू जेल में बंद संबंधित विचाराधीन कैदी की पत्नी ने बीते वर्ष एक पुलिस जवान पर उसके पति के वाहन को जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाया था। इसको लेकर महिला द्वारा सी.आई.डी. में शिकायत दर्ज करवाई थी। संबंधित जवान उस समय कैथू पुलिस लाइन में तैनात था। सूचना के अनुसार मामला सामने आने के बाद पुलिस जवान का तबादला भी कर दिया गया था।

भराड़ी स्थित सी.आई.डी. थाने के एस.एच.ओ. वीरेंद्र चौहान ने माना है कि उक्त मामले में कुछ दिनों के भीतर अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद चालान को अंतिम रूप दिया गया है।

क्या है मामला

कैदी की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति एन.डी.पी.एस. एक्ट से जुड़े एक मामले में कैथू जेल में विचाराधीन है। इसी कड़ी में अक्तूबर, 2016 में कैथू पुलिस का एक जवान उसके पति को पेशी के लिए रोहड़ू ले गया था। रोहड़ू में पेशी होने के बाद जब पुलिस का जवान उसके पति को वापस कैथू जेल लाया तो इसके कुछ समय बाद उसने कुछ घंटों के लिए उसके पति से वाहन की चाबी मांगी, ऐसे में कैदी ने भी उसे वाहन की चाबी दे दी, उस समय कैदी का वाहन कैथू में ही पार्क था। इसके बाद संबंधित जवान वाहन को वापस करने में आनाकानी करने लगा। कैदी की पत्नी ने 17 फरवरी, 2017 को जब पुलिस के जवान से गाड़ी देने का आग्रह किया तो पुलिस के जवान ने गाड़ी देने से साफ मना कर दिया, ऐसे में महिला ने संबंधित जवान के खिलाफ सी.आई.डी. के भराड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

31 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

43 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago