Follow Us:

कांगड़ाः पुलिस ने फतेहपुर की नाबालिग से बलात्कार का मामला किया दर्ज़

नवनीत बत्ता |

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर में न्यायलय के आदेशों पर बलात्कार का मामला दर्ज होने की जानकारी है। जानकारी अनुसार फतेहपुर क्षेत्र की एक पंचायत के निवासी ने पुलिस में फरियाद न सुने जाने पर रूष्ट होकर माननीय न्यायालय में अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर न्यायलय ने पुलिस को फरियादी की फरियाद अनुसार केस रजिस्टर्ड करने के फरमान दिए हैं।

पुलिस के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र की एक पंचायत के निवासी ने न्यायलय में अर्जी देते आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को जून 2019 में अगवा कर लिया गया था। जो करीब 7 दरिंदों के चंगुल से 3 जनवरी 2020 को छूट पाई थी। उसके बाद उनके अपने उसे 9 जनवरी को घर पर छोड़ गए। घर पहुंचने पर नाबालिग बेटी ने अपने साथ बीती सारी घटनाओं की व्यथा परिजनों को सुनाई।

पीड़िता के कहे अनुसार उसे कुछ दरिंदो द्वारा पंजाब के भिन्न -भिन्न शहरों में रखा और उसके साथ दरिंदगी की है। उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वाली एवं फतेहपुर ओंकार चन्द ठाकुर ने बताया माननीय न्यायालय के आदेशों पर एक बलात्कार का मामला पुलिस द्वारा दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है।