Follow Us:

पंजाब: तरनतारन में ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत!

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे ले जाया जा रहा था। इस बीच अचानक आग लग गई और पटाके फट गए। इस धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई।

इस धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला जा रहा है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस धमाके के बाद घटनास्थल पर ट्रॉली के परखच्चे बिखर गए।