मनाली में पंजाबी पर्यटकों की दादागिरी, पुलिस जवान-महिला होमगार्ड को धुना

<p>पर्यटन नगरी मनाली में पंजाब के पर्यटकों ने दो पुलिस जवानों को धुन डाला है। यह घटना मनाली स्थित रामबाग चौक पर पेश आई जहां पंजाबी पर्यटकों ने अपनी गाड़ी चौक पर खड़ी कर रखी थी कि जब पुलिस ने उन्हें यहां से गाड़ी हटाने को कहा तो पंजाबी पर्यटक पुलिस से उलझ पडे़ और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मनाली पहुंचे पर्यटकों में एक महिला और पुरूष ने पुलिस जवान और महिला होमगार्ड के साथ मारपीट की। जिससे पुलिस जवान और होमगार्ड को चोटें पहुंची है।</p>

<p>इसकी सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले पंजाबी पर्यटक महिला और पुरूष को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 506 और 32 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले पर्यटकों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उक्त पर्यटकों ने गलत तरीके से मनाली रामबाग चौक पर गाड़ी खड़ी की थी और पुलिस जवान और महिला होमगार्ड ने पर्यटकों को गाड़ी हटाने के लिए कहा था कि वे उनके साथ उलझ पडे़ और मारपीट करने पर उतर गए जिस कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

2 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

2 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

4 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

5 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

6 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

6 hours ago