Follow Us:

अवैध खनन पर विभाग की सख्ती, अधिकारी ने छापेमारी कर वसूला जुर्माना

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के नुरपुर में खनन विभाग ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए छापामारी की और जुर्माना वसूला। अवैध खनने पर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी ने आज 1 लाख 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला। खनन अधिकारी नीरज कांत ने आज अपनी टीम के साथ टिपरी, माजरा और डमटाल में अचानक खड्डों में छापा मारा।

जानकारी के देते हुए खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि इस दौरान अवैध खनन कर रहे दो टिप्परों के चालान काटे गए। इस दौरान 22 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, अवैध खनन के तीन अन्य मामलों में 1 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभाग की टीम ने 5 चालान कर 1 लाख 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला।