<p>कुल्लू-भुंतर मार्ग में भुटि्ट कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इस दौरान चार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बस चालक घटना को अंजाम देने के बाद बस लेकर मौके से फरार हो गया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार भुट्टि कॉलोनी में तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने सड़क किनारे पार्क की एक कार को टक्कर मार दी। इस कार को टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे पार्क किए तीन अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…