मंडी: गहरी खाई में गिरी जीप, 5 लोगों की मौत-5 गंभीर रूप से घायल

मंडी जिला के पधर उपमंडल के तहत फागनी गांव के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बल्ह रोपा गांव के लोग सुबह सात बजे अपने घर टैक्सी के माध्यम से पधर के लिए निकले, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर फागनी गांव के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी।

एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो पुरूष और तीन महिलाएं बताई जा रही हैं, जबकि घायलों को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल हास्पिटल मंडी के लिए रैफर कर दिया गया है।

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की काशिश की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago